Saturday, 15 September 2018

Best Tourist Place in Mandu -MP Tour -Part-2

Best Tourist Place in Mandu

Mandu -MP Tour

Part-2
Jahaj Mahal in Mandu tourist place
  Hi......Best Tourist Place in Mandu -MP Tour Part-2 यह मांडू के ऐतिहासिक स्मारकों के बारे में  लेख है।

   मांडू की इमली

Pic of Mandu ki Imli

        हम रानी रूपमती महल से बाहर निकले और निचे पार्किंग की और गये, वहां रास्ते के बाजू में बहुत सारे छोटे-छोटे दुकान लगे थे, जैसे भू्ट्टे के,खीलौनोके और बहुत सारे..... इसमें बेल जैसे दिखने वाले फल के दुकान विशेष कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे।

Mandu ki Imli
Mandu ki Imli
        हम दुकान में गए और पूंछा कि यह कौन सा फल है?तब उन्होंने बताया कि यह मांडू की प्रसिद्ध इमली है। इस प्रकार की इमली बस मांडू में ही मिलती है। मांडू मैं इस इमली के बहुत बड़े-बड़े पेड़ हैं। हमें बहुत आश्चर्य हुआ कि इस प्रकार की इमली होती है।ऐसी इमली हमें इंदौर में भी देखने को नहीं मिली थी।
Seeds of Mandu ki Imli

हमने एक इमली का फल ₹40 में खरीदा। बाद में घर आकर इमली को तोड़ा तो उसमें से ऐसे बीज निकले। यह बीज बहुत खट्टे थे। इसका थोड़ा-थोड़ा टेस्ट अपनी इमली जैसा ही होता है।
       रानी रुपमती के महल से हम जहाज महल की ओर गए।

जहाज महल

Jahaj Mahal in Mandu tourist places
Jahaj Mahal

       जहाज महल में जाने के लिए एंट्री फीस लगती है। जहाज महल का नजारा बहुत ही अद्भुत था। यहां मानव निर्मित दो तालाब है,ओर तालाब के बीच में महल है, महल का दृश्य जहाज़ जैसा प्रतीत होता है। इसलिए इसको जहाज महल कहते हैं। हमारे गाइड ने बताया कि इस महल को खिलजी राजवंश के घीया-उद-दीन खिलजी के द्वारा बनाया गया था। यह महल राजा की कई रानीयोके रहने का निवास स्थान था। उस जमाने में यहां सारी सुविधाएं उपलब्धि थी।
       जहाज महल की वास्तुकला बहुत सुंदर है। यह महल दो मंजिला इमारत है। यहां कई खंबे, छतरी और खपरैल छत बनी है। यहां से झील का नजारा देखने में बहुत आनंद आता है। यहां आस-पास सुंदर गार्डन बने हुए हैं। महल के आजू-बाजू फव्वारे और कैनाल बने हुए हैं जिस से पानी बहता रहता है। बरसात के मौसम में यहां बहुत पर्यटक आते हैं। यह फोटोग्राफी के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। यहां से झील का मनोरम दृश्य बेहद दिलकश होता है।
Jahaj Mahal in Mandu tourist places
Jahaj Mahal
Jahaj Mahal lake beautiful scenery

Beautiful Jahaj Mahal full view

Jahaj Mahal back side pic

Beautiful Jahaj Mahal Garden

Jahaj Mahal ka prachin kund


       जहाज महल घूमने के बाद हम हिंडोला महल गए हिंडोला महल जहाज महल के बाजू में ही स्थित है। 

हिंडोला महल

Hindola Mahal in Mandu tourist places
Hindola Mahal

      हिंडोला महल मांडू के शाही इमारतों में से एक है। इस महल का निर्माण होशंगशाह के शासनकाल में किया गया था। हिंडोला का शाब्दिक अर्थ होता है झूलती जगह। इस महल की दीवारें 77 डिग्री के कोण में झुकी हुई है। जिसके कारण यह झूले की भांति दिखती है, इसलिए इसको हिंडोला महल कहते हैं।


Hindola Mahal inside view
Hindola Mahal inside view

      इस महल का उपयोग मुख्यतः दरबार के रूप में किया जाता था, जहां राजा दरबार में बैठकर अपनी प्रजा की समस्याओं को सुनते थे। हिंडोला महल के निर्माण कार्य को करने वाले कारागिरोनेही वारंगल किले को इसी की प्रतिकृति के रूप में बनवाया था। मालवा शैली में बनी यह इमारत अपने आप में एक बेहतरीन वास्तुकला का उदाहरण है। यह वास्तुकला काफी प्रचलित है।
Hindola Mahal side view



Prachin Hindola Mahal kund


होशांग शाह का मकबरा

Hoshang Shahs Tomb in Mandu tourist places
Tomb of Hoshang Shah Google pic
Hoshang Shah Tomb back side

Hoshang Shah Tomb in Mandu tourist places

    होशांग शाह का मकबरा भारत की पहली संगमरमर संरचना है। इस मकबरे के सूंदर गुंबदे और मेहराबे से ताजमहल बनाते वक्त इससे प्रेरणा ली गई थीं। होशांग शाह का मकबरा एक ऐसी इमारत हैं जिससे ताजमहल बनाने का आईडिया आया था। होशंग शाह का भारतीय इतिहास में काफी बोल बाला था। होशांग शाह को मांडू को भारत में सबसे मजबूत और सुरक्षित क्षेत्र बनाने का श्रेय दिया जाता है।

बाज बहादुर महल

Baj Bahadur Mahal in Mandu tourist places
Google pic

    बाज बहादुर का महल का निर्माण सोलहवीं शताब्दी में किया गया था। इस महल में विशाल आंगन और हाॅल बने हुए हैं। यहां से हमें खूबसूरत मांडू का नजारा दिखता है।

मांडू में देखने लायक अन्य पर्यटन स्थल

  • जामा मस्जिद
  • नीलकंठ महल
  • नीलकंठ मंदिर
  • रेवा कुंड
  • दाई का महल
  • दरिया खान की मजार
  • हाथी महल
  • जालिमा हाल
  • इको पॉइंट
  • लोहानी गुफाएं

Pic of Mandu tour

Jama Majid side view

Beautiful scenery of Nilkanth mandir n mahal

Lake view pic in Mandu tourist places

Fog in monsoon season at Mandu

Rewa kund in Mandu tourist places

Best Tourist Place in Mandu 

    यहां बहुत सारे पर्यटन स्थल है। यहां घूमने के लिए एक दिन कम पड़ जाता है।


मांडू में ठहरने का स्थान
      मांडू में मध्य प्रदेश पर्यटक विभाग का मालवा रिजौर्ट है। इसके अलावा मांडू में कई छोटे-बडे होटल, धर्मशालाएं है, जहां बहुत अच्छी सुविधाएं है। जहां ठहरकर मांडू के खूपसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं।


मांडू का स्पेशल फूड

     मांडू में बहुत सारे रेस्टोरेंट हैं, जहां बहुत अच्छा खाना मिलता है, जैसे South Indian, North Indian. मालवा का स्पेशल फूड दाल बाफले है। यह डिश मांडू के हर रेस्टोरेंट में मील जाती है। बहुत टेस्टी डिश है। मुझे बहुत पसंद है।
     हम मांडू से इंदौर के लिए 7 बजे निकले।
   इस प्रकार से हमारा मांडू टूर समाप्त हुआ। मांडू में बहुत enjoy किया हमने।

मांडू कैसे पहुंचे

     धार से 30 किलोमीटर और इंदौर से 90 किलोमीटर की दूरी पर मांडू स्थित है। यहां से बस की सुविधाएं हैं। इंदौर से कार,टैक्सी से भी जाया जा सकता है। मांडू से  नजदीकी एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन इंदौर शहर में है।

 ..........................धन्यवाद

Monday, 10 September 2018

Best Tourist Place in MP Mandu , Mandu -MP Tour, Rani Rupamati mahal

Best Tourist Place in MP Mandu 

Mandu -MP Tour

Part-1

Rani Rupamati mahal

ऐतिहासिक धरोहर


Best tourist place in MP Mandu ,Rani Rupamati mahal
Rani Rupamati Mahal

   

Best Tourist Place in MP Mandu in Monsoon

     Madhya Pradesh में बहुत पर्यटन स्थल है।Best Tourist Place in MP Mandu in monsoon, यहां के सारे पर्यटन स्थल नैसर्गिक सौंदर्य से समृद्ध है।आज में आपको मध्य प्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण, महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल मांडू के बारे में बताऊंगी।

   मांडू को मांडव नाम से भी जाना जाता है। यह धार जिले के मांडव क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन शहर है। यह मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में आता है। यह विंध्याचल पर्वत क्षेत्र में स्थित होने से इसका सुरक्षा की दृष्टि से अधिक महत्व था।मांडू मूलतः मालवा के परमार राजाओं की राजधानी रहा था। बाद में यहां अनेक शासकों ने शासन किया।

     इंदौर से मांडू  पास है। मैं इंदौर में रहती हूं, मेरा 2-3 बार मांडू जाने का संयोग हूआ । इंदौर से मांडू 97.5 km की दूरी पर है, तो कार से 2घंटे में आराम से पहुंच सकते हैं। इंदौर से बस, कार ,ट्रेन से मांडू पहुंचा जा सकता है।
        बारीश के मौसम में मांडू घूमने की अच्छी जगह है। हमने अगस्त महिने मे संडे को मांडू जाने का प्लान बनाया। उस दिन सुबह थोडी़-थोड़ी बारिश हो रही थी। हम सुबह 7 बजे घर से अपनी कार से निकले। मौसम बहुत ही सुहाना था।रास्ते के दोनों ओर हरियाली छाई थी। हम 9.30 बजे मांडू पहुंचे।

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon

      मांडू यह विंध्याचल पहाड़ीयो के करीब-करीब 2000 फिट  उचाई पर स्तिथ है।मांडू जाते हुए घुमावदार रास्ते से जाना होता है।यहा रास्ते में 12 दरवाजे है जो पर्यटकों के स्वागत के लिए खड़े है। इन दरवाजों में दिल्ली दरवाजा प्रमुख है, जो मांडू का मुख्य प्रवेश दरवाजा है। मांडू में आलमगीर दरवाजा ,भंगी दरवाजा, तारापुर दरवाजा, रामपोल दरवाजा, जहांगीर दरवाजा आदि अनेक दरवाजे है।
Best Tourist Place in MP Mandu
Dilli Darwaja


Best Tourist Place in MP Mandu

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon

     मांडू में बहुत tourist places है।

Kakara-kho

   मांडू में प्रवेश करते ही काकड़ा खो नामक खुबसूरत झरना है। यह झरना अपनी खुबसूरती से पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। बारिश के दिनों में झरने का अद्भुत दृश्य देखते ही बनता है।
Best Tourist Place in MP Mandu Kakara kho water fall
Kakare kho water fall
    हम जब झरना देखने गए तब हल्की बारिश हो रही थी। ऐसा लग रहा था मानो हील स्टेशन आए हैं। मांडू यह बारिश के मौसम में किसी हिल स्टेशन से कम नहीं है। यहां आने वाले सारे पर्यटक यहां झरने पर रुक कर फोटोग्राफी करते हैं और फिर आगे जाते हैं।

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon

Kakara kho water fall Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon

Kakara Kho water fall



Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon


Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon

       काकरा खो झरने का अद्भुत दृश्य देखकर मन अति प्रसन्न हो गया था। यहां हमने बहुत सारे फोटोस लिए। फिर हम रानी रुपमती महल गए।

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon

   रानी रूपमती महल

    मांडू में बहुत सारे ऐतिहासिक, पुरानी इमारते है। इन ऐतिहासिक इमारतों को समझने के लिए, इन महलों का इतिहास जानने के लिए यहां गाइड की व्यवस्था है। हमने भी गाइड किया था। इन ऐतिहासिक इमारतों में रानी रूपमती का महल विशेष महत्व रखता है। ऐसा कहा जाता है कि इस महल का निर्माण बाज बहादुर ने रानी रूपमती के लिए कराया था। यह महल करीब 300 मीटर की ऊंची खडी चट्टान पर स्थित है।
Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon Rani Rupamati Mahal
Rani Rupamati Mahal

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon

रानी रूपमती महल का इतिहास

      कहा जाता है की रानी रूपमती एक राजपूत कन्या थी । वह बहुत सुंदर थी, और संगीत में भी पारंगत थी। बाज बहादुुर भी संगीत में पारंगत थे। रानी रूपमती के इन्हीं गुणों से बाज बहादुर आकर्षित हुआ था और फिर दोनों में अगाध प्रेम हुआ। बाज बहादुर ने रानी रुपमती के लिए यह महल बनवाया था। दोनों के गायन संगीत के चर्चे हर और होने लगे थे। जब अकबर के सेनानायक आदम खां के नेतृत्व में मुगल सेना मालवा पर चढ़ाई करने  सारंगपुर तक आई तब आदम खां को रानी रूपमती के बारे में पता चला। अंत में लिएइनसारंगपुर के युद्ध में पराजय स्वीकार करके बाज बहादुर को भागना पड़ा तब आदम खां ने रानी रूपमती को बंदी बनाया। रानी रुपमती के रूप और संगीत से मंत्रमुग्ध होकर आदम खां ने उसे अपनी प्रियसी बनाना चाहा तब रूपमती ने विश खा कर जान दे दी थी, और बाज बहादुर और अपनी प्रेम कहानी को अमर कर दीया। इन दोनों के प्यार की अमर गाथा का साक्षी है यह रानी रूपमती महल । यह ऐतिहासिक कहानी हमें हमारे गाइड ने बताई। 
Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon Rani Rupamati Mahal Chatri
Rani Rupamati Mahal

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon Rani Rupamati Mahal
Rani Rupamati Mahal

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon Rani Rupamati Mahal Garden

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon Rani Rupamati Mahal
Rani Rupamati Mahal

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon
Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon Rani Rupamati Mahal

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon
Add caption

      मांडू में इस ऐतिहासिक धरोहर को देखने देश-विदेश के पर्यटक आते हैं। रानी रूपमती महल में जाते वक्त रास्ता S आकार के जैसा है। पर्यटक इस रास्ते से जाते हुए रानी रूपमती महल के आजू-बाजू के प्राकृतिक सौंदर्य का लूफ्त ले सकते हैं। और एक रास्ता उबड़ खाबड़ पत्थरों से बना सीढ़ियों वाला है। इसी रास्ते से हम वापस आए।

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon
      ऐतिहासिक रानी रूपमती महल  पत्थरों से बना हुआ हैं।महल की रचना बहुत सुंदर और भव्य है। तो इस तरह हम पूरा महल घूमें और वापस निचे आऐ। हमारा अगला पर्यटन स्थल जहाज महल था।

    मांडू में और बहुत पर्यटन स्थल देखने के लिए है जैसे जहाज महल, हीडोला महल ,जामा मस्जिद और बहुत कुछ है।इन के बारे में अगले लेख Best Tourist Place in MP Mandu part-2 में बताऊंगी।

      आपको यह लेख कैसा लगा please coment करे और share करे। धन्यवाद

Wednesday, 5 September 2018

Travelling-South India Tour-Srirangnathswami Temple

Travelling-South India Tour-Trichy

Srirangnathswami Temple

Trichy
  Visiting time-6am to 7.15am
                           9am to 12pm
                           1.30pm to 6m
                           6.45pm to 9pm


     

              Hi......Travelling south India tour-Trichy इस लेख में Trichy(तिरुचिरापल्ली) के श्रीरंगनाथम मंदिर के बारे में बताऊंगी।
Shri Rangnathaswami Temple front Dwar
Shri  Rangnathswami Temple

        हम रामेश्वरम मंदिर दर्शन के बाद त्रिची के लिए निकले। रामेश्वरम से त्रिची जाने के लिए 4.30 घंटे लगते हैं। हम 1.30 बजे श्रीरंगनाथ मंदिर पहुंचे।मंदिर की अद्भुत और आकर्षक रचना देखकर हम सब दंग रह गये |
 
          तिरुचिरापल्ली यह शहर तमिलनाडु राज्य का एक प्रमुख शहर है। यह कावेरी नदी के तट पर बसा हुआ है। यह शहर त्रिची नाम से भी जाना जाता है। त्रिची में बहुत टूरिस्ट places है । श्री रंगनाथस्वामी मंदिर यह सबसे बड़ा टूरिस्ट अट्रैक्शन है।
Shri Rangnathaswami Temple
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 

        श्री रंगनाथस्वामी मंदिर यह भगवान विष्णु को समर्पित है। यहा भगवान विष्णु को रंगनाथस्वामी के रूप मे पूजा जाता है। यह मंदिर विष्णु के 108 मंदिरों में शामिल है। इस मंदिर की रचना बहुत सुंदर और अद्भुत है।
 
       श्री रंगनाथस्वामी मंदिर भारत का सबसे विशाल मंदिर है। यह मंदिर विश्व के सबसे बडे धार्मिक मंदिरों में से एक माना जाता है। यह मंदिर 156 एकर में फैला हुआ है,यह 21 गोपुरम से मिलकर बना हुआ है। इसमें से मुख्य गोपुरम 236 feet  ऊंचा है जिसे राजगोपुरम कहा जाता है। इस मंदिर का राजगोपुरम यह  विशेष आकर्षण का केंद्र है।  यह मंदिर इतना बड़ा है कि आप पूरा दिन यहां बिता सकते  है ।

          श्री रंगनाथस्वामी मंदिर यह तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के best tourist places में से एक है। यहां देश भर से ही नहीं बल्कि विश्व के कोने-कोने से बड़ी संख्या में यहां टूरिस्ट आते हैं।
   
       इस मंदिर में भगवान विष्णु की अद्भुत मूर्ति आपको देखने को मिलेगी। यह गर्भगृह में बहुत बड़े आकार की श्यााम वर्ण मूर्ति शेषशैया पर लेटे हुई  है। भगवान विष्णु के इसी अवतार को श्री रंगनाथस्वामी के नाम से पूजा जाता है। यहां मंदिर का उपरी भाग सोने से बना हुआ है।

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर प्रवेश द्वार

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर

       
                            श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की बहुत लंबी लाइन लगती है।जनरल लाइन बहुत लम्बी थी हमें बैंगलुरु के लिए उसीदिन निकलना था इसलिए हम ने VIP पास  निकाली थी | मंदिर के जल्दी दर्शन के लिए 50, 100, 150 ru.ऐसी पास मीलती है| हमारे दर्शन बहुत अच्छे से और जल्दी  हो गए थे | हमने  मंदिर के बहार ही एक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट में खाना खाया, और शाम 4.30 बजे त्रिची से  बैंगलुरु के लिए निकले | त्रिची से बैंगलुरु का रास्ता 6-7 घंटे का है |  हम रात  11 बजे  बैगलुरु पहुंच गए थे | 
        इस तरह हमारा Travlling South India Tour  Tamilnadu  का सफर बहुत अच्छा रहा ,हमने Family के साथ बहुत enjoy किया।
       
       आपको यह blog अच्छा लगे तो प्लीज comment और share करे। धन्यवाद।

Friday, 31 August 2018

Travelling-South India tour-Rameshwaram

Travelling-South India tour-Rameshwaram

Day-3
Visiting time-5am to 1pm
                         3pm to 9pm
Rameshwaram Mandir pic from Google
Google photo

       Hi...... हमारा अब तक का Travelling-south India tour बहुत अच्छा रहा। इस लेख में Travelling- South India tour-Rameshwaram के अपने अनुभव के बारे में बताऊंगी।

        तीसरे दिन हम रामेश्वरम तीर्थक्षेत्र जाने वाले थे। हम सुबह 5.30 बजे मंदिर जाने के लिए तैयार हो गए। बच्चे भी जल्दी तैयार हो गए। हम रामेश्वरम मंदिर 6 बजे पहुंचे। सुबह से मंदिर में भक्तों का ताता लगा हुआ था। मंदिर की दिव्यता देखते ही बनती है। यह मंदिर वास्तुकला का उत्कृष्ट,अद्भुत नमूना है।

               रामेश्वरम तीर्थक्षेत्र की विशेषता

         भगवान भोले की नगरी में आपका स्वागत है।

Rameshwaram mandir
Rameshwaram Temple
      साउथ इंडिया में रामेश्वरम हिंदुओंका प्रमुख तीर्थक्षेत्र है। रामेश्वरम तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम जिले मे  है। रामेश्वरम मंदिर को रामनाथस्वामीमंदीर के नाम से भी जाना जाता है। रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग 12 द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। हमारे भारत देश में चार धाम है। बद्रीनाथ,जगन्नाथ पुरी, द्वारका और रामेश्वरम। रामेश्वरम मंदिर की अधिक विशेषता है। 
     रामेश्वरम यह एक द्वीप है। यह हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है। यह द्वीप सुंदर शंख के आकार का दिखता है। यहां  भारत के कोने-कोने से भक्तगण दर्शन के लिए आते हैं।
Beautiful rameshwaram mandir

रामेश्वरम तीर्थक्षेत्र का इतिहास


        रामेश्वरम मंदिर यह ऐतिहासिक मंदिर है। रामेश्वरम मंदिर का इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ है। जब भगवान श्री राम माता सीता के साथ लंका पर विजय पाकर लौटे थे। तब श्री राम ने इस  शिवलिंग की स्थापना की थी।
  भगवान श्री राम के हाथों रावण का वध हुआ था । रावण एक ब्राह्मण था। इसलिए श्रीराम ने अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ मिलकर ब्रह्महत्या के निवारण के लिए इस जगह शिव की आराधना की थी।
   साउथ इंडिया के मंदिर अपनी विशेष रचना के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर परिसर में 24 कुओं का समूह है। इन कुओं का पानी अत्यंत पवित्र माना जाता है। इसे तीर्थ भी कहते हैं। भगवान शिव के दर्शन के पहले इस तीर्थ को भक्तगण अपने ऊपर छिड़कते हैं और दर्शन के लिए जाते हैं, ऐसी मान्यता है।

            रामेश्वरम का गलियारा

         रामेश्वरम मंदिर का परिसर बहुत भव्य और विशाल है।रामनाथस्वामी मंदिर का गर्भगृह  3 बड़े गलियारोसे घिरा हुआ हैं। इसमें से बाहर की तरफ बना हुआ गलियारा दुनिया का सबसे बड़ा गलियारा है। मंदिर के भीतर मोबाइल कैमरा ले जाना मना है। इसीलिए मंदिर के भीतर की फोटोस नहीं ले पाए।
Rameshwaram Temple Galiyara  Google picture
Rameshwaram Temple
Galiyara
 Google picture

Visiting Rameshwaram Mandir
Beautiful Rameshwaram temple



     हम 8: 00 बजे तक मंदिर के बाहर आ गए थे। हमारे दर्शन बहुत अच्छे से हो गए। भगवान शिव के अद्भुत दर्शन से अति प्रसन्नता महसूस हो रही थी।
       
      मंदिर के बाहर बहुत छोटे मोटे हॉटेल्स है हमने वही एक होटल में साउथ इंडियन नाश्ता किया, इडली-सांभर, मेंदू वडा और तीन-चार प्रकार की चटनियां थी। यहां चाय -coffee बहुत अच्छी मिलती है।
      
     हम लोग वापस होटल Vinayaga गए ,चेक आउट किया। हमारा next destination Trichi था। हमें उसी दिन त्रिची होकर बेंगलुरु वापस जाना था।


पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम की जन्मस्थली

         
       होटल विनायगा के पास ही 5km पर ही हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम जी की जन्मस्थली है। पर हमें उसी दिन Bengaluru पहुंचना था। इस वजह से हम वहां नहीं जा पाए। उसका हमें खेद है। रामेश्वरम में डॉक्टर अब्दुल कलाम की स्मृति में कलाम मेमोरियल स्मारक की स्थापना कि हुई है। हम वहां नहीं जा पाए पर अगर आप रामेश्वरम जाते हैं तो यहां विजिट जरूर करें।
        तो इस तरह हमारा रामेश्वरम का सफर पूर्ण हुआ। 


रामेश्वरम कैसे पहुंचे


  • चेन्नई से रामेश्वरम की दूरी -558.7km
  • बेंगलुरु से रामेश्वरम की दूरी -580.2km

Statue of Unity- part-1-Nilkanthdham Swaminarayan temple (Gujrat)

Statue of Unity   Part-1 Nilkanthdham swaminarayan temple   Gujrat  Statue of Unity         Hi everyone .......  आज में ...