Friday, 31 August 2018

Travelling-South India tour-Rameshwaram

Travelling-South India tour-Rameshwaram

Day-3
Visiting time-5am to 1pm
                         3pm to 9pm
Rameshwaram Mandir pic from Google
Google photo

       Hi...... हमारा अब तक का Travelling-south India tour बहुत अच्छा रहा। इस लेख में Travelling- South India tour-Rameshwaram के अपने अनुभव के बारे में बताऊंगी।

        तीसरे दिन हम रामेश्वरम तीर्थक्षेत्र जाने वाले थे। हम सुबह 5.30 बजे मंदिर जाने के लिए तैयार हो गए। बच्चे भी जल्दी तैयार हो गए। हम रामेश्वरम मंदिर 6 बजे पहुंचे। सुबह से मंदिर में भक्तों का ताता लगा हुआ था। मंदिर की दिव्यता देखते ही बनती है। यह मंदिर वास्तुकला का उत्कृष्ट,अद्भुत नमूना है।

               रामेश्वरम तीर्थक्षेत्र की विशेषता

         भगवान भोले की नगरी में आपका स्वागत है।

Rameshwaram mandir
Rameshwaram Temple
      साउथ इंडिया में रामेश्वरम हिंदुओंका प्रमुख तीर्थक्षेत्र है। रामेश्वरम तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम जिले मे  है। रामेश्वरम मंदिर को रामनाथस्वामीमंदीर के नाम से भी जाना जाता है। रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग 12 द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। हमारे भारत देश में चार धाम है। बद्रीनाथ,जगन्नाथ पुरी, द्वारका और रामेश्वरम। रामेश्वरम मंदिर की अधिक विशेषता है। 
     रामेश्वरम यह एक द्वीप है। यह हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है। यह द्वीप सुंदर शंख के आकार का दिखता है। यहां  भारत के कोने-कोने से भक्तगण दर्शन के लिए आते हैं।
Beautiful rameshwaram mandir

रामेश्वरम तीर्थक्षेत्र का इतिहास


        रामेश्वरम मंदिर यह ऐतिहासिक मंदिर है। रामेश्वरम मंदिर का इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ है। जब भगवान श्री राम माता सीता के साथ लंका पर विजय पाकर लौटे थे। तब श्री राम ने इस  शिवलिंग की स्थापना की थी।
  भगवान श्री राम के हाथों रावण का वध हुआ था । रावण एक ब्राह्मण था। इसलिए श्रीराम ने अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ मिलकर ब्रह्महत्या के निवारण के लिए इस जगह शिव की आराधना की थी।
   साउथ इंडिया के मंदिर अपनी विशेष रचना के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर परिसर में 24 कुओं का समूह है। इन कुओं का पानी अत्यंत पवित्र माना जाता है। इसे तीर्थ भी कहते हैं। भगवान शिव के दर्शन के पहले इस तीर्थ को भक्तगण अपने ऊपर छिड़कते हैं और दर्शन के लिए जाते हैं, ऐसी मान्यता है।

            रामेश्वरम का गलियारा

         रामेश्वरम मंदिर का परिसर बहुत भव्य और विशाल है।रामनाथस्वामी मंदिर का गर्भगृह  3 बड़े गलियारोसे घिरा हुआ हैं। इसमें से बाहर की तरफ बना हुआ गलियारा दुनिया का सबसे बड़ा गलियारा है। मंदिर के भीतर मोबाइल कैमरा ले जाना मना है। इसीलिए मंदिर के भीतर की फोटोस नहीं ले पाए।
Rameshwaram Temple Galiyara  Google picture
Rameshwaram Temple
Galiyara
 Google picture

Visiting Rameshwaram Mandir
Beautiful Rameshwaram temple



     हम 8: 00 बजे तक मंदिर के बाहर आ गए थे। हमारे दर्शन बहुत अच्छे से हो गए। भगवान शिव के अद्भुत दर्शन से अति प्रसन्नता महसूस हो रही थी।
       
      मंदिर के बाहर बहुत छोटे मोटे हॉटेल्स है हमने वही एक होटल में साउथ इंडियन नाश्ता किया, इडली-सांभर, मेंदू वडा और तीन-चार प्रकार की चटनियां थी। यहां चाय -coffee बहुत अच्छी मिलती है।
      
     हम लोग वापस होटल Vinayaga गए ,चेक आउट किया। हमारा next destination Trichi था। हमें उसी दिन त्रिची होकर बेंगलुरु वापस जाना था।


पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम की जन्मस्थली

         
       होटल विनायगा के पास ही 5km पर ही हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम जी की जन्मस्थली है। पर हमें उसी दिन Bengaluru पहुंचना था। इस वजह से हम वहां नहीं जा पाए। उसका हमें खेद है। रामेश्वरम में डॉक्टर अब्दुल कलाम की स्मृति में कलाम मेमोरियल स्मारक की स्थापना कि हुई है। हम वहां नहीं जा पाए पर अगर आप रामेश्वरम जाते हैं तो यहां विजिट जरूर करें।
        तो इस तरह हमारा रामेश्वरम का सफर पूर्ण हुआ। 


रामेश्वरम कैसे पहुंचे


  • चेन्नई से रामेश्वरम की दूरी -558.7km
  • बेंगलुरु से रामेश्वरम की दूरी -580.2km

1 comment:

Statue of Unity- part-1-Nilkanthdham Swaminarayan temple (Gujrat)

Statue of Unity   Part-1 Nilkanthdham swaminarayan temple   Gujrat  Statue of Unity         Hi everyone .......  आज में ...