Best Tourist Place in Mandu
Mandu -MP Tour
Part-2
Hi......Best Tourist Place in Mandu -MP Tour Part-2 यह मांडू के ऐतिहासिक स्मारकों के बारे में लेख है।
मांडू की इमली
हम रानी रूपमती महल से बाहर निकले और निचे पार्किंग की और गये, वहां रास्ते के बाजू में बहुत सारे छोटे-छोटे दुकान लगे थे, जैसे भू्ट्टे के,खीलौनोके और बहुत सारे..... इसमें बेल जैसे दिखने वाले फल के दुकान विशेष कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे।
![]() |
| Mandu ki Imli |
हम दुकान में गए और पूंछा कि यह कौन सा फल है?तब उन्होंने बताया कि यह मांडू की प्रसिद्ध इमली है। इस प्रकार की इमली बस मांडू में ही मिलती है। मांडू मैं इस इमली के बहुत बड़े-बड़े पेड़ हैं। हमें बहुत आश्चर्य हुआ कि इस प्रकार की इमली होती है।ऐसी इमली हमें इंदौर में भी देखने को नहीं मिली थी।
हमने एक इमली का फल ₹40 में खरीदा। बाद में घर आकर इमली को तोड़ा तो उसमें से ऐसे बीज निकले। यह बीज बहुत खट्टे थे। इसका थोड़ा-थोड़ा टेस्ट अपनी इमली जैसा ही होता है।
रानी रुपमती के महल से हम जहाज महल की ओर गए।
जहाज महल
![]() |
| Jahaj Mahal |
जहाज महल में जाने के लिए एंट्री फीस लगती है। जहाज महल का नजारा बहुत ही अद्भुत था। यहां मानव निर्मित दो तालाब है,ओर तालाब के बीच में महल है, महल का दृश्य जहाज़ जैसा प्रतीत होता है। इसलिए इसको जहाज महल कहते हैं। हमारे गाइड ने बताया कि इस महल को खिलजी राजवंश के घीया-उद-दीन खिलजी के द्वारा बनाया गया था। यह महल राजा की कई रानीयोके रहने का निवास स्थान था। उस जमाने में यहां सारी सुविधाएं उपलब्धि थी।
जहाज महल की वास्तुकला बहुत सुंदर है। यह महल दो मंजिला इमारत है। यहां कई खंबे, छतरी और खपरैल छत बनी है। यहां से झील का नजारा देखने में बहुत आनंद आता है। यहां आस-पास सुंदर गार्डन बने हुए हैं। महल के आजू-बाजू फव्वारे और कैनाल बने हुए हैं जिस से पानी बहता रहता है। बरसात के मौसम में यहां बहुत पर्यटक आते हैं। यह फोटोग्राफी के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। यहां से झील का मनोरम दृश्य बेहद दिलकश होता है।
![]() |
| Jahaj Mahal |
जहाज महल घूमने के बाद हम हिंडोला महल गए हिंडोला महल जहाज महल के बाजू में ही स्थित है।
हिंडोला महल
![]() |
| Hindola Mahal |
हिंडोला महल मांडू के शाही इमारतों में से एक है। इस महल का निर्माण होशंगशाह के शासनकाल में किया गया था। हिंडोला का शाब्दिक अर्थ होता है झूलती जगह। इस महल की दीवारें 77 डिग्री के कोण में झुकी हुई है। जिसके कारण यह झूले की भांति दिखती है, इसलिए इसको हिंडोला महल कहते हैं।
![]() |
| Hindola Mahal inside view |
होशांग शाह का मकबरा
![]() |
| Tomb of Hoshang Shah Google pic |
होशांग शाह का मकबरा भारत की पहली संगमरमर संरचना है। इस मकबरे के सूंदर गुंबदे और मेहराबे से ताजमहल बनाते वक्त इससे प्रेरणा ली गई थीं। होशांग शाह का मकबरा एक ऐसी इमारत हैं जिससे ताजमहल बनाने का आईडिया आया था। होशंग शाह का भारतीय इतिहास में काफी बोल बाला था। होशांग शाह को मांडू को भारत में सबसे मजबूत और सुरक्षित क्षेत्र बनाने का श्रेय दिया जाता है।
बाज बहादुर महल
![]() |
| Google pic |
बाज बहादुर का महल का निर्माण सोलहवीं शताब्दी में किया गया था। इस महल में विशाल आंगन और हाॅल बने हुए हैं। यहां से हमें खूबसूरत मांडू का नजारा दिखता है।
मांडू में देखने लायक अन्य पर्यटन स्थल
- जामा मस्जिद
- नीलकंठ महल
- नीलकंठ मंदिर
- रेवा कुंड
- दाई का महल
- दरिया खान की मजार
- हाथी महल
- जालिमा हाल
- इको पॉइंट
- लोहानी गुफाएं
Best Tourist Place in Mandu
मांडू में ठहरने का स्थान
मांडू में मध्य प्रदेश पर्यटक विभाग का मालवा रिजौर्ट है। इसके अलावा मांडू में कई छोटे-बडे होटल, धर्मशालाएं है, जहां बहुत अच्छी सुविधाएं है। जहां ठहरकर मांडू के खूपसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं।मांडू का स्पेशल फूड
मांडू में बहुत सारे रेस्टोरेंट हैं, जहां बहुत अच्छा खाना मिलता है, जैसे South Indian, North Indian. मालवा का स्पेशल फूड दाल बाफले है। यह डिश मांडू के हर रेस्टोरेंट में मील जाती है। बहुत टेस्टी डिश है। मुझे बहुत पसंद है।हम मांडू से इंदौर के लिए 7 बजे निकले।
इस प्रकार से हमारा मांडू टूर समाप्त हुआ। मांडू में बहुत enjoy किया हमने।
मांडू कैसे पहुंचे
धार से 30 किलोमीटर और इंदौर से 90 किलोमीटर की दूरी पर मांडू स्थित है। यहां से बस की सुविधाएं हैं। इंदौर से कार,टैक्सी से भी जाया जा सकता है। मांडू से नजदीकी एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन इंदौर शहर में है।..........................धन्यवाद।

























No comments:
Post a Comment