Wednesday, 5 September 2018

Travelling-South India Tour-Srirangnathswami Temple

Travelling-South India Tour-Trichy

Srirangnathswami Temple

Trichy
  Visiting time-6am to 7.15am
                           9am to 12pm
                           1.30pm to 6m
                           6.45pm to 9pm


     

              Hi......Travelling south India tour-Trichy इस लेख में Trichy(तिरुचिरापल्ली) के श्रीरंगनाथम मंदिर के बारे में बताऊंगी।
Shri Rangnathaswami Temple front Dwar
Shri  Rangnathswami Temple

        हम रामेश्वरम मंदिर दर्शन के बाद त्रिची के लिए निकले। रामेश्वरम से त्रिची जाने के लिए 4.30 घंटे लगते हैं। हम 1.30 बजे श्रीरंगनाथ मंदिर पहुंचे।मंदिर की अद्भुत और आकर्षक रचना देखकर हम सब दंग रह गये |
 
          तिरुचिरापल्ली यह शहर तमिलनाडु राज्य का एक प्रमुख शहर है। यह कावेरी नदी के तट पर बसा हुआ है। यह शहर त्रिची नाम से भी जाना जाता है। त्रिची में बहुत टूरिस्ट places है । श्री रंगनाथस्वामी मंदिर यह सबसे बड़ा टूरिस्ट अट्रैक्शन है।
Shri Rangnathaswami Temple
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 

        श्री रंगनाथस्वामी मंदिर यह भगवान विष्णु को समर्पित है। यहा भगवान विष्णु को रंगनाथस्वामी के रूप मे पूजा जाता है। यह मंदिर विष्णु के 108 मंदिरों में शामिल है। इस मंदिर की रचना बहुत सुंदर और अद्भुत है।
 
       श्री रंगनाथस्वामी मंदिर भारत का सबसे विशाल मंदिर है। यह मंदिर विश्व के सबसे बडे धार्मिक मंदिरों में से एक माना जाता है। यह मंदिर 156 एकर में फैला हुआ है,यह 21 गोपुरम से मिलकर बना हुआ है। इसमें से मुख्य गोपुरम 236 feet  ऊंचा है जिसे राजगोपुरम कहा जाता है। इस मंदिर का राजगोपुरम यह  विशेष आकर्षण का केंद्र है।  यह मंदिर इतना बड़ा है कि आप पूरा दिन यहां बिता सकते  है ।

          श्री रंगनाथस्वामी मंदिर यह तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के best tourist places में से एक है। यहां देश भर से ही नहीं बल्कि विश्व के कोने-कोने से बड़ी संख्या में यहां टूरिस्ट आते हैं।
   
       इस मंदिर में भगवान विष्णु की अद्भुत मूर्ति आपको देखने को मिलेगी। यह गर्भगृह में बहुत बड़े आकार की श्यााम वर्ण मूर्ति शेषशैया पर लेटे हुई  है। भगवान विष्णु के इसी अवतार को श्री रंगनाथस्वामी के नाम से पूजा जाता है। यहां मंदिर का उपरी भाग सोने से बना हुआ है।

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर प्रवेश द्वार

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर

       
                            श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की बहुत लंबी लाइन लगती है।जनरल लाइन बहुत लम्बी थी हमें बैंगलुरु के लिए उसीदिन निकलना था इसलिए हम ने VIP पास  निकाली थी | मंदिर के जल्दी दर्शन के लिए 50, 100, 150 ru.ऐसी पास मीलती है| हमारे दर्शन बहुत अच्छे से और जल्दी  हो गए थे | हमने  मंदिर के बहार ही एक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट में खाना खाया, और शाम 4.30 बजे त्रिची से  बैंगलुरु के लिए निकले | त्रिची से बैंगलुरु का रास्ता 6-7 घंटे का है |  हम रात  11 बजे  बैगलुरु पहुंच गए थे | 
        इस तरह हमारा Travlling South India Tour  Tamilnadu  का सफर बहुत अच्छा रहा ,हमने Family के साथ बहुत enjoy किया।
       
       आपको यह blog अच्छा लगे तो प्लीज comment और share करे। धन्यवाद।

1 comment:

  1. Very Nice Articles, Thanks for sharing us
    https://www.bharattaxi.com/

    ReplyDelete

Statue of Unity- part-1-Nilkanthdham Swaminarayan temple (Gujrat)

Statue of Unity   Part-1 Nilkanthdham swaminarayan temple   Gujrat  Statue of Unity         Hi everyone .......  आज में ...