Showing posts with label Travel. Show all posts
Showing posts with label Travel. Show all posts

Monday, 10 September 2018

Best Tourist Place in MP Mandu , Mandu -MP Tour, Rani Rupamati mahal

Best Tourist Place in MP Mandu 

Mandu -MP Tour

Part-1

Rani Rupamati mahal

ऐतिहासिक धरोहर


Best tourist place in MP Mandu ,Rani Rupamati mahal
Rani Rupamati Mahal

   

Best Tourist Place in MP Mandu in Monsoon

     Madhya Pradesh में बहुत पर्यटन स्थल है।Best Tourist Place in MP Mandu in monsoon, यहां के सारे पर्यटन स्थल नैसर्गिक सौंदर्य से समृद्ध है।आज में आपको मध्य प्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण, महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल मांडू के बारे में बताऊंगी।

   मांडू को मांडव नाम से भी जाना जाता है। यह धार जिले के मांडव क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन शहर है। यह मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में आता है। यह विंध्याचल पर्वत क्षेत्र में स्थित होने से इसका सुरक्षा की दृष्टि से अधिक महत्व था।मांडू मूलतः मालवा के परमार राजाओं की राजधानी रहा था। बाद में यहां अनेक शासकों ने शासन किया।

     इंदौर से मांडू  पास है। मैं इंदौर में रहती हूं, मेरा 2-3 बार मांडू जाने का संयोग हूआ । इंदौर से मांडू 97.5 km की दूरी पर है, तो कार से 2घंटे में आराम से पहुंच सकते हैं। इंदौर से बस, कार ,ट्रेन से मांडू पहुंचा जा सकता है।
        बारीश के मौसम में मांडू घूमने की अच्छी जगह है। हमने अगस्त महिने मे संडे को मांडू जाने का प्लान बनाया। उस दिन सुबह थोडी़-थोड़ी बारिश हो रही थी। हम सुबह 7 बजे घर से अपनी कार से निकले। मौसम बहुत ही सुहाना था।रास्ते के दोनों ओर हरियाली छाई थी। हम 9.30 बजे मांडू पहुंचे।

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon

      मांडू यह विंध्याचल पहाड़ीयो के करीब-करीब 2000 फिट  उचाई पर स्तिथ है।मांडू जाते हुए घुमावदार रास्ते से जाना होता है।यहा रास्ते में 12 दरवाजे है जो पर्यटकों के स्वागत के लिए खड़े है। इन दरवाजों में दिल्ली दरवाजा प्रमुख है, जो मांडू का मुख्य प्रवेश दरवाजा है। मांडू में आलमगीर दरवाजा ,भंगी दरवाजा, तारापुर दरवाजा, रामपोल दरवाजा, जहांगीर दरवाजा आदि अनेक दरवाजे है।
Best Tourist Place in MP Mandu
Dilli Darwaja


Best Tourist Place in MP Mandu

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon

     मांडू में बहुत tourist places है।

Kakara-kho

   मांडू में प्रवेश करते ही काकड़ा खो नामक खुबसूरत झरना है। यह झरना अपनी खुबसूरती से पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। बारिश के दिनों में झरने का अद्भुत दृश्य देखते ही बनता है।
Best Tourist Place in MP Mandu Kakara kho water fall
Kakare kho water fall
    हम जब झरना देखने गए तब हल्की बारिश हो रही थी। ऐसा लग रहा था मानो हील स्टेशन आए हैं। मांडू यह बारिश के मौसम में किसी हिल स्टेशन से कम नहीं है। यहां आने वाले सारे पर्यटक यहां झरने पर रुक कर फोटोग्राफी करते हैं और फिर आगे जाते हैं।

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon

Kakara kho water fall Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon

Kakara Kho water fall



Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon


Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon

       काकरा खो झरने का अद्भुत दृश्य देखकर मन अति प्रसन्न हो गया था। यहां हमने बहुत सारे फोटोस लिए। फिर हम रानी रुपमती महल गए।

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon

   रानी रूपमती महल

    मांडू में बहुत सारे ऐतिहासिक, पुरानी इमारते है। इन ऐतिहासिक इमारतों को समझने के लिए, इन महलों का इतिहास जानने के लिए यहां गाइड की व्यवस्था है। हमने भी गाइड किया था। इन ऐतिहासिक इमारतों में रानी रूपमती का महल विशेष महत्व रखता है। ऐसा कहा जाता है कि इस महल का निर्माण बाज बहादुर ने रानी रूपमती के लिए कराया था। यह महल करीब 300 मीटर की ऊंची खडी चट्टान पर स्थित है।
Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon Rani Rupamati Mahal
Rani Rupamati Mahal

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon

रानी रूपमती महल का इतिहास

      कहा जाता है की रानी रूपमती एक राजपूत कन्या थी । वह बहुत सुंदर थी, और संगीत में भी पारंगत थी। बाज बहादुुर भी संगीत में पारंगत थे। रानी रूपमती के इन्हीं गुणों से बाज बहादुर आकर्षित हुआ था और फिर दोनों में अगाध प्रेम हुआ। बाज बहादुर ने रानी रुपमती के लिए यह महल बनवाया था। दोनों के गायन संगीत के चर्चे हर और होने लगे थे। जब अकबर के सेनानायक आदम खां के नेतृत्व में मुगल सेना मालवा पर चढ़ाई करने  सारंगपुर तक आई तब आदम खां को रानी रूपमती के बारे में पता चला। अंत में लिएइनसारंगपुर के युद्ध में पराजय स्वीकार करके बाज बहादुर को भागना पड़ा तब आदम खां ने रानी रूपमती को बंदी बनाया। रानी रुपमती के रूप और संगीत से मंत्रमुग्ध होकर आदम खां ने उसे अपनी प्रियसी बनाना चाहा तब रूपमती ने विश खा कर जान दे दी थी, और बाज बहादुर और अपनी प्रेम कहानी को अमर कर दीया। इन दोनों के प्यार की अमर गाथा का साक्षी है यह रानी रूपमती महल । यह ऐतिहासिक कहानी हमें हमारे गाइड ने बताई। 
Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon Rani Rupamati Mahal Chatri
Rani Rupamati Mahal

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon Rani Rupamati Mahal
Rani Rupamati Mahal

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon Rani Rupamati Mahal Garden

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon Rani Rupamati Mahal
Rani Rupamati Mahal

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon
Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon Rani Rupamati Mahal

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon
Add caption

      मांडू में इस ऐतिहासिक धरोहर को देखने देश-विदेश के पर्यटक आते हैं। रानी रूपमती महल में जाते वक्त रास्ता S आकार के जैसा है। पर्यटक इस रास्ते से जाते हुए रानी रूपमती महल के आजू-बाजू के प्राकृतिक सौंदर्य का लूफ्त ले सकते हैं। और एक रास्ता उबड़ खाबड़ पत्थरों से बना सीढ़ियों वाला है। इसी रास्ते से हम वापस आए।

Best Tourist Place in MP Mandu in Mansoon
      ऐतिहासिक रानी रूपमती महल  पत्थरों से बना हुआ हैं।महल की रचना बहुत सुंदर और भव्य है। तो इस तरह हम पूरा महल घूमें और वापस निचे आऐ। हमारा अगला पर्यटन स्थल जहाज महल था।

    मांडू में और बहुत पर्यटन स्थल देखने के लिए है जैसे जहाज महल, हीडोला महल ,जामा मस्जिद और बहुत कुछ है।इन के बारे में अगले लेख Best Tourist Place in MP Mandu part-2 में बताऊंगी।

      आपको यह लेख कैसा लगा please coment करे और share करे। धन्यवाद

Friday, 31 August 2018

Travelling-South India tour-Rameshwaram

Travelling-South India tour-Rameshwaram

Day-3
Visiting time-5am to 1pm
                         3pm to 9pm
Rameshwaram Mandir pic from Google
Google photo

       Hi...... हमारा अब तक का Travelling-south India tour बहुत अच्छा रहा। इस लेख में Travelling- South India tour-Rameshwaram के अपने अनुभव के बारे में बताऊंगी।

        तीसरे दिन हम रामेश्वरम तीर्थक्षेत्र जाने वाले थे। हम सुबह 5.30 बजे मंदिर जाने के लिए तैयार हो गए। बच्चे भी जल्दी तैयार हो गए। हम रामेश्वरम मंदिर 6 बजे पहुंचे। सुबह से मंदिर में भक्तों का ताता लगा हुआ था। मंदिर की दिव्यता देखते ही बनती है। यह मंदिर वास्तुकला का उत्कृष्ट,अद्भुत नमूना है।

               रामेश्वरम तीर्थक्षेत्र की विशेषता

         भगवान भोले की नगरी में आपका स्वागत है।

Rameshwaram mandir
Rameshwaram Temple
      साउथ इंडिया में रामेश्वरम हिंदुओंका प्रमुख तीर्थक्षेत्र है। रामेश्वरम तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम जिले मे  है। रामेश्वरम मंदिर को रामनाथस्वामीमंदीर के नाम से भी जाना जाता है। रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग 12 द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। हमारे भारत देश में चार धाम है। बद्रीनाथ,जगन्नाथ पुरी, द्वारका और रामेश्वरम। रामेश्वरम मंदिर की अधिक विशेषता है। 
     रामेश्वरम यह एक द्वीप है। यह हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है। यह द्वीप सुंदर शंख के आकार का दिखता है। यहां  भारत के कोने-कोने से भक्तगण दर्शन के लिए आते हैं।
Beautiful rameshwaram mandir

रामेश्वरम तीर्थक्षेत्र का इतिहास


        रामेश्वरम मंदिर यह ऐतिहासिक मंदिर है। रामेश्वरम मंदिर का इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ है। जब भगवान श्री राम माता सीता के साथ लंका पर विजय पाकर लौटे थे। तब श्री राम ने इस  शिवलिंग की स्थापना की थी।
  भगवान श्री राम के हाथों रावण का वध हुआ था । रावण एक ब्राह्मण था। इसलिए श्रीराम ने अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ मिलकर ब्रह्महत्या के निवारण के लिए इस जगह शिव की आराधना की थी।
   साउथ इंडिया के मंदिर अपनी विशेष रचना के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर परिसर में 24 कुओं का समूह है। इन कुओं का पानी अत्यंत पवित्र माना जाता है। इसे तीर्थ भी कहते हैं। भगवान शिव के दर्शन के पहले इस तीर्थ को भक्तगण अपने ऊपर छिड़कते हैं और दर्शन के लिए जाते हैं, ऐसी मान्यता है।

            रामेश्वरम का गलियारा

         रामेश्वरम मंदिर का परिसर बहुत भव्य और विशाल है।रामनाथस्वामी मंदिर का गर्भगृह  3 बड़े गलियारोसे घिरा हुआ हैं। इसमें से बाहर की तरफ बना हुआ गलियारा दुनिया का सबसे बड़ा गलियारा है। मंदिर के भीतर मोबाइल कैमरा ले जाना मना है। इसीलिए मंदिर के भीतर की फोटोस नहीं ले पाए।
Rameshwaram Temple Galiyara  Google picture
Rameshwaram Temple
Galiyara
 Google picture

Visiting Rameshwaram Mandir
Beautiful Rameshwaram temple



     हम 8: 00 बजे तक मंदिर के बाहर आ गए थे। हमारे दर्शन बहुत अच्छे से हो गए। भगवान शिव के अद्भुत दर्शन से अति प्रसन्नता महसूस हो रही थी।
       
      मंदिर के बाहर बहुत छोटे मोटे हॉटेल्स है हमने वही एक होटल में साउथ इंडियन नाश्ता किया, इडली-सांभर, मेंदू वडा और तीन-चार प्रकार की चटनियां थी। यहां चाय -coffee बहुत अच्छी मिलती है।
      
     हम लोग वापस होटल Vinayaga गए ,चेक आउट किया। हमारा next destination Trichi था। हमें उसी दिन त्रिची होकर बेंगलुरु वापस जाना था।


पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम की जन्मस्थली

         
       होटल विनायगा के पास ही 5km पर ही हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम जी की जन्मस्थली है। पर हमें उसी दिन Bengaluru पहुंचना था। इस वजह से हम वहां नहीं जा पाए। उसका हमें खेद है। रामेश्वरम में डॉक्टर अब्दुल कलाम की स्मृति में कलाम मेमोरियल स्मारक की स्थापना कि हुई है। हम वहां नहीं जा पाए पर अगर आप रामेश्वरम जाते हैं तो यहां विजिट जरूर करें।
        तो इस तरह हमारा रामेश्वरम का सफर पूर्ण हुआ। 


रामेश्वरम कैसे पहुंचे


  • चेन्नई से रामेश्वरम की दूरी -558.7km
  • बेंगलुरु से रामेश्वरम की दूरी -580.2km

Tuesday, 21 August 2018

Travelling-South India tour-Meenakshi temple

Travelling- South India Tour-Meenakshi Temple 

Madurai Tamilnadu
Day-1
Visiting time
Morning -5am to1.30pm
Evening-4pmto9.30pm

          Hello.. Travelling-south India tour-Meenakshi temple(Madurai) यह मेरा पहला blog है। इस blogमे मै मेरे south india tour के travelling के अनुभव आप से साझा करूंगी।
Meenakshi temple front view


Meenakshi temple side view

        इन गर्मीओकी छुट्टीमे मैं family के साथ South India tour- Tamilnadu गये थे। Tamilnadu मे Bangalore,Madurai, Dhanushkodi, Rameshwaram और Trichy यहां गए थे।

South indIn-Madurai कैसे पहुंचे

         मैं इंदौर में रहती हूं। हम इंदौर से बेंगलुरु बाय ट्रेन से गए। बेंगलुरु में मेरे भैया रहते हैं उनके family के साथ हमने आगे का tour by car से किया। हमारा पहला destination मदुराई था। बेंगलुरु से हम सुबह 6: 00 बजे निकले। Madurai 7-8 घंटे में पहुंच गए। हमने पहले से ही Makemytrip.Com से online hotelHotel poppys बुक कर लिया था। होटल में हम 2: 00 बजे तक पहुंचे। Hotel में  लंच करके थोड़ी देर रेस्ट कीया है। Hotel poppys में खाना बहुत अच्छा मिलता है। फिर हम 4: 00 बजे मदुराई मंदिर के दर्शन के लिए निकले।
Nandi in front of Meenakshi temple


South India- Meenakshi मंदिर के बारे में जाने। 

            मीनाक्षी टेम्पल Tamilnadu राज्य के Madurai नगर में है। मीनाक्षी मंदिर को Meenakshi Amman Temple भी बोलते हैं। 



              South India में ऐतिहासिक मंदिरों की श्रृंखला है। यहां भव्य दिव्य मंदिर है। Tamilnadu के Madurai में मीनाक्षी सुंदरेश्वर  मंदिर की रचना अद्भुत प्रतीत होती है। यह मंदिर भगवान शिव और उनकी पत्नी माता पार्वती जिनकी आंखें मछली की आंखों जैसी सुंदर है इन को समर्पित है। यह मंदिर अत्यंत प्राचीन माना जाता है। इसका निर्माण 7वी शताब्दी  में प्रारंभ हुआ था।यह मंदिर 15 एकड़ में फैला हुआ है। इस मंदिर के विशाल प्रांगण में शिव मंदिर तथा बाई और Meenakshi मंदिर है। South India में मंदिर के गर्भगृह में देवी देवताओं के दर्शन दीयों की रोशनी में ही होते हैं। मीनाक्षी मंदिर में देवी मीनाक्षी की पूर्वाभिमुख श्याम वरन प्रतिमा स्थापित है। दीयों की रोशनी में मीनाक्षी देवी के दर्शन से मन को एक अद्भुत तृप्ती मिलती है। यहां भगवान शिव नटराज स्वरूप में विराजमान है।
मंदिर के परिसर में ही एक सुंदर सरोवर है। स्वर्णा पुष्करणी नाम का यह सरोवर है।सरोवर के चारों ओर सुंदर मंडपम बने हुए हैं।
Meenakshi temple front dwar


Some pics my family


           मीनाक्षी मंदिर का यह नजारा मंन को अद्भुत शांति प्रदान करता है। Madurai के इस इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन करके हम अत्यंत अभीभूत महसूस कर रहे थे। इस तरह हमारे मीनाक्षी मंदिर के दर्शन मनपूर्वक हुए।

दर्शन के बाद हम रातमे Hotel Poppys गए। वहां डिनर किया और सो गए। दूसरे दिन हमें रामेश्वरम के लिए निकलना था।
Some pics enjoy with family
Hotel poppys dinning area

Enjoy in poppys hotel

Hotel poppys open area

            अगर आपको यह blog post पसंद आई हो  तो please comment और share करें। धन्यवाद।

Statue of Unity- part-1-Nilkanthdham Swaminarayan temple (Gujrat)

Statue of Unity   Part-1 Nilkanthdham swaminarayan temple   Gujrat  Statue of Unity         Hi everyone .......  आज में ...