Hi everyone ....... आज में इस ब्लॉग में
Statue of Unity के बारे में लिखने वाली हू |इस बार हमने
Statue of Unity देखने का प्लान बनाया था|सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में बनाई गई दुनिया की सबसे ऊची प्रतिमा हमारे भारत मे स्थापित की गयी है |
हम क्रिसमस की छुट्टियों में
Statue of Unity देखने गए थे|ब्लॉग लिखने में कुछ कारन वश थोड़ा विलम्ब हो गया |
Nilkanthdham swaminarayan temple
Statue of Unity यह गुजरात के नर्मदा जिल्ले के सरदार सरोवर बांध के पास साधु बेट टापू पर स्थापित की गयी हैं|
इंदौर से
Statue of Unity (गुजरात) की दूरी 310.9km है |हम 25 दिसंबर को सुबह 6 बजे अपनी फोर-व्हीलर डस्टर से
इंदौर से निकले|हम 2 दिन के लिए जाने वाले थे तो पहले ही दिन अपनी पैकइंग कर ली थी |दुनिया की सबसे ऊची प्रतिमा देखने के लिये हम ओर बच्चे बहुत ज्यादा exited थे |इंदौर से
Statue of Unity जाने के लिए हमें 6-7 घंटे लगे |हम करीब 1-1.30 बजे वहा पहुचें।
Statue of Unity के लिए जाते हुए रास्ते मे
नर्मदा नदी कैनाल का बहुत बड़ा कैनाल है । कैनाल के दोनों बाजूसे गाड़ीओको आने जाने के लिए रास्ता बना हुआ है।
 |
| Main canal of Narmada river |
 |
Main canal of Narmada river
|
Nilkanthdham swaminarayan temple
उस दिन क्रिसमस हॉलिडे होने के कारन वहा बहुत ज्यादा मात्रा मे लोग
Statue of Unity देखने के लिए आए थे |
Statue देखने के लिये टिकिट लेनी होती है, टिकिट काउंटर पे बहुत ज्यादा लंबी लाइन लगी थी |हम वहा टिकिट लेने के लिए लाइन में लगे तो पता चला कि ज्यादा लोग होने के कारन टिकिट मिलना बंद हो गया था, तो हमने दूसरे दिन की सुबह 9. 30 बजे की टिकिट ले ली |
Statue देखने के लिए हम सब अधीर हो रहे थे पर हमे ओर इन्तज़ार करना था।
 |
| Statue of Unity ticket counter |
 |
| Statue of Unity देखने के लिए लगी लम्बी लाइन |
|
Statue of Unity ....
Ticket prize
Statue of Unity की टिकिट 2 तरह की है |एक गैलेरी देखने की टिकिट ओर एक बिना गैलेरी वाली टिकिट |गैलेरी वाली टिकिट मे valley ऑफ फ्लावर, म्यूज़ियम एंड audio विजुअल गैलेरी, सरदार सरोवर डेम ओर अंदर से गैलेरी देख सकते हैं ।
टिकिट प्राइज
- Children - 3 से 15 साल के लिए Rs. 200
- Adult- Rs. 350
और टिकिट काउन्टर से
Statue तक बस ले जाती है, तो उसके अलग से 30 रुपये लगते है |
बिना गैलेरी वाली टिकिट में valley ऑफ फ्लावर, म्यूज़ियम एंड audio विजुअल गैलेरी, सरदार सरोवर डेम देख सकते है |
- Children-Rs.60
- Adult - Rs. 120
इस तरह हमे 350 रुपए वाली टिकिट ली थी |फिर हमने वही पास में रहन के लिए होटल बूक किया |
Statue of Unity के पास में ठहरने के लिए बहुत सारे होटेल है |फिर हम होटल में गए ओर वहां खाना खाके 5 बजे तक रूम मे आराम किया |
Statue of Unity देखने का आनंद दिन के उजाले में ही नहीं बल्कि शाम के अंधेरे मे भी लिया जा सके इसीलिए यहां लेजर लाइट शो की व्यवस्था की गई है |
 |
| Nilkanthdham Swaminarayan temple |
Nilkanthdham swaminarayan temple
शाम को जब हम घूमने निकले तो हमे पता चला कि यहा 30 km की दूरी पर पोइचा करके एक जगह है वहां नीलकंठधाम स्वामी नारायण मंदिर है, तो हम ओ देखने निकल पड़े |
हम मंदिर की ओर जाते समय सड़क के दोनो ओर छोटे छोटे केले के चिप्स की बहुत सारे दुकानें थी| दुकान में बड़ी कढाईओमे केले के चिप्स तल रहे थे। हमने भी कुछ केलेके चिप्स ओर केलेके नमकीन खरीदे।
Nilkanthdham swaminarayan temple
 |
| Nilkanthdham Swaminarayan temple |
हम आधे घंटे में नीलकंठधाम स्वामीनारायण मंदिर पहुचे, शाम के वक्त का ओ मंदिर का अद्भूत नजारा देखकर हम स्तब्ध रह गए। मंदिर रंगबिरंगी रोशनीसे जगमगा रहा था ।मंदिर का ओ भव्य दिव्य रूप देखते ही बन रहा था।
 |
| Nilkanthdham Swaminarayan temple |
नीलकंठधाम स्वामीनारायण मंदिर 105 एकड़ मे फैला हुआ है। इस मंदिर की रचना अती भव्य है। इंजिनियरिंग की कौशल कला से परिपूर्ण इस मंदिर में 108 गोमुख है। यह भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करता है । 152 फीट की स्वामीनारायण भगवान की प्रतिमा का विशेष आकर्षण है ।बच्चों के खेलने के लिए आकर्षक मैदान, हरियाली पहाड़, सुंदर सरोवर के बीच नीलकंठ महाराज का मंदिर, नैचुरल पार्क,,कलाकृति से भरे वाटर शो, लेसर शो, एक्वेरियम, एमउइस्मेंट पार्क ओर बहुत कुछ है यहा। यहा एक दिन भी कम पड़ जाएगा इतना बड़ा पिकनिक स्पॉट है।
 |
| Nilkanth mahadev |
हम तो पूरा नहीं देख पाए, उसका हमे खेद तो रहेगा पर जो भी देखा ओ अद्भुत था।
 |
| Front Dwar of Nilkanthdham Swaminarayan temple |
Nilkanthdham swaminarayan temple
हम मंदिर से 10 बजे वापस आये, रास्तेमे हमने एक रेस्टोरेंट मे कठियावाड़ी थाली खायी ओर अपने होटल मे आके सो गए । हमे मंदिर से आने मे ज्यादा देर हो गयी तो इस वजह से हम Statue of Unity का लेजर शो नहीं देख पाए।
 |
| Nilkanthdham swaminarayan mandir |
 |
| Nilkanthdham swaminarayan temple gate |
 |
| Nilkanthdham swaminarayan temple |
 |
| Nilkanthdham swaminarayan temple |
 |
| Swaminarayan mandir |
 |
| Mandir side view |
 |
| Swaminarayan temple |
 |
| Beautiful elephant statue in temple |
इस तरह हमारा पहला दिन बहुत ही अच्छा था ।....... Statue of Unity के बारे मे में अगले ब्लॉग part-2 मे लिखूँगी।
आपको यह ब्लॉग पोस्ट अच्छा लगे तो comment or share करे ...... धन्यवाद.
very nice enjoyed the post..
ReplyDeleteUttarakhand Tour or Traveling
As a premier destination near the iconic Statue of Unity, The Narmada Tent City offers an unparalleled experience for visitors seeking both comfort and adventure. Nestled amidst the breathtaking landscapes surrounding the statue, our resort provides a serene retreat for travelers from all walks of life. From luxurious accommodations to immersive activities, we ensure every guest leaves with unforgettable memories. Whether you're planning a family vacation or a solo adventure, don't miss out on the opportunity to secure your Narmada Tent City bookings for a truly memorable stay near this symbol of unity and pride.
ReplyDelete